
13 Dec कुछ हफ्तों में ही दूर होंगे स्ट्रेच मार्क्स,इन घरेलु उपाय से
कुछ हफ्तों में ही दूर होंगे स्ट्रेच मार्क्स ,इन घरेलु उपाय से
वजन कम करने के बाद कुछ महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स की समस्या झेलनी पड़ती है। यह मार्क्स कई कारणों से हो सकते है। अचानक वजन कम या डिलवरी के बाद वजन कम होने के बाद महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है। ये शरीर के किसी भी अंग जैसे पेट ,हाथ ,पैरों की पिंडलियों या जंघा अदि पर हो सकते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ट्रीटमेंट और क्रीम्स का सहारा लेती है लेकिन इनसे स्ट्रेच मार्क्स के निशान दूर नहीं होते। आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार घरेलू तरीके बताएंगे ,जिससे आपको कुछ हफ्तों में ही इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल जाएगा।
आलू का रस
आलू को ब्लैंड करके उसका जूस निकाल कर स्ट्रेच मार्क्स वाली जगहें पर लगाएं। इसके अलावा आप आलू की मोटी स्लाइस को स्ट्रेच मार्क्स पर रब भी कर सकते है। 3 हफ्ते इसे लगाने से निशान दूर हो जाएंगे।
अंडा
स्ट्रेच मार्क्स वाली जगहें को अच्छी तरह साफ करके वहां एग व्हाइट लगा उसे सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से इसे साफ करके जैतून के तेल से मालिश करें। 2 हफ्ते तक ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स कम हो जाएंगें।
एलोवेरा
एलोवेरा जेल को 15 मिनट तक स्ट्रेच मार्क्स वाली जगहों पर लगाकर ठन्डे पानी से साफ करें। इस नेचुरल तरिके से आपको स्ट्रेच मार्क्स से कुछ हफ्तों में ही छुटकारा मिल जाएगा
मसाज करना
जैतून ,अरंडी ,बादाम ,नारियल ,एवोकाडो और वीट जर्म आयल से 10 मिनट मसाज करने से भी स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाते है। इसके अलावा आप कोकोआ मक्खन और शिया मक्खन से भी मसाज कर सकती है।
No Comments