
27 Jul 19 साल की लड़की ने कई बार जीती एक हफ्ते में लॉटरी ,बैलेंस करोड़ो के पार
19 साल की लड़की ने एक हफ्ते में कई बार जीती लॉटरी,बैलेंस पहुंचा करोड़ों के पार
क्या आपने कभी लॉटरी जीतने का सपना देखा है। या कभी यह ख्याली पुलाव पकाया है कि लॉटरी लगते ही आप क्या क्या काम करेंगे? अमूमन ऐसी ख्वाहिशें हर किसी के मन में पलती हैं।
लेकिन एक लड़की ने इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए लॉटरी का टिकट खरीदा और दो -दो बार जीता। इस लड़की का एक ही हफ्ते में दो बार जैकपॉट लगा।
अमेरिका में रहने वाली 19 साल की रोजा ने लॉटरी के 5 टिकट खरीदे थे ,एक टिकट की कीमत 320 रूपये थी। लॉटरी जितने के बाद इनके अकाउंट में करीब 4 करोड़ 23 हजार रूपये आ गए हैं।
No Comments