
27 Oct हर कष्ट से बचाएंगे आपको शनि देव के ये दस उपाय
हर कष्ट से बचाएंगे आपको शनिदेव के ये 10 उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य पुत्र शनिदेव एक न्यायप्रिय ग्रह हैं। जो हर व्यक्ति के साथ न्याय करता है। शनि का गोचर हो या शनि की साढ़ेसाती ,इन सबके फलस्वरूप मनुष्य के जीवन में बड़े परिवर्तन होते हैं। ये परिवर्तन सुखद और कष्टकारी दोनों ही हो सकते हैं।
लेकिन जो लोग गलत कार्य करते हैं अथवा अनैतिक कार्य में लगे रहते हैं। उन्हें निश्चित ही शनि का दण्ड भोगना पड़ता है। इसका फल मनुष्य के द्वारा किये कर्म ,कुंडली में शनि की चाल और राशि में शनि की स्तिथि पर निर्भर करता है अगर आपको भी शनि के अशुभ प्रभावों को कम करना है और शुभ फल की प्राप्ति करनी है।
फिर चाहे शनि की साढ़ेसाती हो या शनि की ढैया सभी प्रकार के शनि दोषो के अशुभ प्रभाव को ये उपाय कम करते हैं।
- घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा करें।
- शनिवार के दिन शनि के आगे चौमुखी दीपक जलाएं।
- हर शनिवार को चीनी और नारियल के गोले का बुरादा मिलाकर काली चीटियों को खिलाएं
- बहती नदी या किसी भी बहते हुए पानी में सिक्के डालें।
- शनि से संबंधित वस्तुए जैसे छाता ,कपड़े ,अन्न ,लोहा आदि किसी गरीब या जरूरतमंद को दान दें।
- शनिवार के दिन तेल ,लोहे से बना सामन आदि कभी किसी से उपहार में न लें।
- मंगलवार के दिन काळा घोड़े के नाल से बनी अंगूठी धारण करें
- विशेष रूप से शनिवार के दिन उड़द ,छतरी ,लोहा ,काला कपड़ा आदि दान करें।
- शनिवार के दिन सरसों के या तिल के तेल में अपनी छाया देखकर उस तेल को कटोरी सहित दान करें।
शनिवार और मंगलवार के दिन शनि चालीसा ,शनि स्तुति ,और शनि के मंत्रों का जाप करना हितकारी रहता है।
और अधिक जानकारी के लिए निचे की वीडियो को क्लिक करें
इन्हे भी पढ़ें :-
- 9 नवंबर साल का सबसे अच्छा संयोग ,मिलेगा इन राशियों को लाभ ही लाभ
- सिंह राशिफल 2018 ,सिंह राशि वालों को नए साल में मिलेगी अपार सफलता
- धनु राशिफल 2018 ,धनु राशि वालों को नए साल में मिलेंगी कई सौगातें
- कैसा रहेगा 2018 वृषभ राशि वालों के लिए, क्या सौगात मिलेगी इन्हे
- कैसा रहेगा नया साल कुम्भ राशि वालों के लिए ,कुम्भ राशिफल 2018
No Comments