
23 Nov जहर के बराबर है खाली पेट इन चीजों को खाना
जहर के बराबर है खली पेट इन चीजों को खाना
जरूरत से ज्यादा और बेवक्त खाया खाना जहर के समान होता है। इससे पेट खराब या अन्य कई परेशानियां हो सकती है। खाने -पीने की ऐसी बहुत सारी चीज़े हैं,जिन्हें अगर खाली पेट खा लिया जाए तो सेहत का खराब होना तय है।
आज हम आपको कुछ उन्हीं चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जो खली पेट खानी जहर के समान होती है।
कच्चा टमाटर
कच्चा टटमाटर खाना यूं तो बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन इसे सुबह खाली पेट खाने से बचें क्योकि इसमें मौजूद खट्टा अम्ल पेट में उपस्थित गैस्ट्रोइंटस्टानइल एसिड के साथ क्रिया करके पेट दर्द ,गैस और सीने में जलन पैदा करता है। खाली पेट टमाटर खाने से पथरी होने का खतरा भी दोगुना हो जाता है।
सोडा
ज्यादा कार्बोनेट की वजह से एसिड की समस्या होती है। सोडा खाली पेट में अम्ल के साथ मिलकर पेट में दर्द की वजह बनता है। इसके अलावा इससे सीने और आंतों में जलन भी होती है
शकरकंद
शकरकंद आपको भले की कितनी भी पसंद क्यों न हो लकिन उसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए। शकरकंद में टैनीन और पैक्टीन पाया जाता है इससे सीने में जलन और गैस की प्रॉब्लम भी होती।
अल्कोहल
एक तो खाली पेट अल्कोहल लेने से जल्द नशा होता है ,दूसरा इसका आंतों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। खाली पेट अल्कोहल लेने से आंतें कटने लगती है।
दवाइयां
कुछ खास दवाइयों को छोड़कर ज्यादातर दवाइयां खाना खाने के बाद की खाई जाती है। इसका कारण यही है कि इन दवाओं में मौजूद तत्व शरीर के तत्वों के साथ सीधे घुलकर रसायनिक क्रिया करते हैं ,जिसके भयंकर परिणाम होते है इसलिए कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से जरूर रे लेनी चाहिए।
No Comments