
12 Oct दीवाली की रात करें ये उपाय ,साल भर नहीं रहेगी धन की कमी
दीवाली की रात करें ये उपाय ,साल भर नहीं रहेगी धन की कमी
दीवाली आने को कुछ ही दिन शेष बचे हैं और हर घर में महालक्ष्मी की तैयारियां जोर से चल रही हैं। माता लक्ष्मी को स्वच्छता बहुत पसंद है। इसलिए दीवाली की रात से पहले घर का सारा कूड़ा बाहर फेंक दें जिससे माँ लक्ष्मी के घर में प्रवेश का रास्ता साफ हो जाये।
लक्ष्मी आगमन के लिए :
दीपावली की रात्रि में अपने निवास स्थान के प्रत्येक कक्ष के द्वार तथा मुख्य द्वार पर गेंहू की ढेरियाँ बनाकर उसके ऊपर शुद्ध घी का दीपक प्रज्ज्वलित करें। जो रात्रि भर जलते रहें। इससे माँ लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। विश्वास हो तो करें। प्रभु सफलता प्रदान करेंगे।
वास्तु अनुसार ईशान यानि उत्तर पूर्व दिशा में पूजन करना सबसे श्रेष्ठ होता है। पूर्व मध्य अथवा उत्तर मध्य के किसी भी कक्ष में पूजन करना शुभ फल प्रदान करता है। घर का मध्य भाग ब्रह्मा स्थान होता है। यहाँ भी पूजन कर सकते हैं। पूजन के समय पूर्व या पश्चिम मुखी रहें उसके पश्चात डीप जलाएं इससे दरिद्रता भाग जाएगी।
दीप पूजन करने के बाद पहले मंदिर में दीपदान करें उसके बाद घर में दिए जलाएं दीवाली की रात लक्ष्मी जी के सामने घी का दिया पूरी रात जलना चाहिए।
दीपावली की रात घर के मुख्य द्वार पर दोनों और बड़े – बड़े दीपक प्रजलवित करके लाल रंग की रंगोली से सजाएं। दीपक इतने बड़े होने चाहियें की सारी रात जगमगाते रहें क्योंकि माँ लक्ष्मी पूरी रात धरती पर भर्मण करती हैं। और जिस घर में सात्विक वातावरण होता है उस घर को अपना स्थायी निवास बना लेती हैं।
दीवाली की रात पीपल के पेड़ पर दीपक अर्पित करें। और घर को लोट आएं। किसी भी हालत में पीछे मुड़कर नहीं देखें। यह उपाय करने से सारा साल आपको धन की कोई कमी नहीं रहेगी।
No Comments