
07 Aug यदि आप भी पीते हैं सुबह खाली पेट चाय ,जाएँ सावधान हो सकती हैं कई बीमारियां !
यदि आप भी पीते हैं सुबह खाली पेट चाय तो हो जाएँ सावधान हो सकती हैं कई बीमारियां
चाय पीना आमतौर पर सभी लोगों को पसंद होता है। और कई लोग अपने दिन की शुरुवात ही चाय की चुस्की के साथ करते हैं। यह लोगों के लिए एक नशे की तरह होती है। अगर उन्हें सारा दिन चाय न मिले तो इन्हे सर दर्द हो जाता है।
लेकिन सुबह खाली पेट चाय पीने से कई नुकसान होते हैं। इसमें पाया जाने वाला कैफीन शरीर को एनर्जी तो देता है लेकिन साथ में कई बिमारियों को न्यौता भी देता है। तो आइये जानते हैं की सुबह की चाय शरीर के लिए क्यों नुकसानदायक है।
एसिडिटी :-
दिन में दो बार चाय पीना तो सही है लेकिन खाली पेट चाय पीने से पेट में गैस की समस्या हो जाती है ऐसे में जिन लोगों को ज्यादा एसिडिटी होती है उन लोगों को सुबह की चाय से परहेज करना चाहिए।
प्रोस्टेट कैंसर :-
सुबह खाली पेट चाय पीने से प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। जो पुरुषों में पायी जाती है।
चिड़चिड़ापन :-
लोगों का ये मानना है कि सुबह की खाली पेट चाय पीने से चुस्ती आ जाती है लेकिन ये गलत है। खाली पेट चाय का सेवन करने से सारा दिन थकान और चिड़चिड़ापन रहता है।
जी मिचलाना :-
चाय में काफी मात्रा में टैनिन पाया जाता है खाली पेट चाय का सेवन करने से कई बार उलटी या जी मिचलाने जैसी समस्या हो सकती है।
मोटापा :-
खाली पेट चाय पीने से इसमें घुली चीनी भी हमारे शरीर में जाती है जो वजन बढ़ाने का मुख कारण बनती है।
No Comments