
05 Sep यदि दिन भर थका रहता है शरीर तो हो सकती हैं यह वजहें !
यदि दिन भर थका रहता है शरीर तो हो सकती हैं ये वजहें !
यदि आप आराम करने के बाद भी थका थका महसूस करते हैं। कई बार रात में नींद पूरी ना होने के कारण भी थकान महसूस होने लगती है। और पूरा दिन आलस बना रहता है। लेकिन कभी कभी इसका संबंध आठ घंटे की नींद पूरी करने से नहीं होता है बल्कि शरीर में कम ऊर्जा का होना शरीर को असंतुलित कर देता है।
आइये जानते हैं ऐसी ही वजह जो आपकी थकान का कारण हो सकती हैं।
पानी की कमी :-
कई बार डिहाइड्रेशन की वजह से भी थकान महसूस होने लगती है शरीर में पानी की कमी होने से ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इसलिए दिन में भरपूर मात्रा में पानी पियें। ऑफिस में ब्रेक के दौरान चाय या कॉफी की जगह पानी का सेवन करें।
नाश्ता न करना :-
कुछ लोग ऑफिस जाने की जल्दी के कारण नाश्ता नहीं करते हैं। जिससे शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है। और सारा दिन थकावट महसूस होने लगती है। नाश्ते में हमेशा प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार को शामिल करें। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और साथ ही शरीर चुस्त रहेगा।
एक्सरसाइज कम ज्यादा होना :-
कुछ लोग अपनी शरीर की जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने लगते हैं। जिससे शरीर की ऊर्जा कम होने लगती हैं। और थकान होनी शुरू हो जाती हैं। वहीं कुछ लोग बिलकुल भी एक्सरसाइज नहीं करते हैं। जिससे आलस आने लगता है।
आयरन :-
हमारे शरीर के विकास के लिए आयरन बहुत जरूरी है। इसकी कमी होने पर एनीमिया होने का खतरा रहता है। जिससे शरीर में हर टाइम थकान रहने लगती हैं किसी भी काम को करने की एनर्जी नहीं होती। इसलिए अपने खाने में अंडा , हरी सब्जियां ,और विटामिन सी से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए।
No Comments