
04 Jan 7 जनवरी 2018 शनि का राशि परिवर्तन ये 5 राशि वाले होंगे मालामाल
7 जनवरी 2018 के बाद शनि देव इन 5 राशि वालों को करेंगे मालामाल
7 जनवरी 2018 को शनि का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शनि देव सभी ग्रहों में न्यायधीश के पद पर हैं। वैसे तो शनि को सबसे क्रूर गृह माना जाता है लेकिन शनिदेव सभी को अपने कर्मों के आधार पर फल देते हैं। इस बार 7 जनवरी 2018 को शनि का धनु राशि में उदय हो रहा है जो की बहुत ही अद्भुत घटना है। धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं।

7 जनवरी 2018 शनि का राशि परिवर्तन ये 5 राशि वाले होंगे मालामाल
शनि के इस राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इस समय सभी राशियों पर जो शनि की स्थिति है वो इस प्रकार है। वृषभ और कन्या राशि पर शनि की ढैया चल रही है और वृश्चिक ,मकर और धनु इन तीनों राशियों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों को को लाभ होने वाला है लेकिन 5 राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। आइये जानते हैं कोण सी हैं वो 5 राशियां।
मेष राशि :-
मेष राशि के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। इनका राजयपक्ष मजबूत होगा। आर्थिक लाभ का भी योग बन रहा है। भाग्य में वृद्धि होगी। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। पद प्रतिष्ठा और पदोन्नति का योग भी बन रहा है।
मिथुन राशि :-
मिथुन राशि वालों को व्यापर में लाभ होगा। भाग्य पक्ष भी मजबूत होगा जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। जो जातक अविवाहित हैं उनके लिए विवाह का योग भी बन रहा है। प्रेम संबंधो में सकारात्मकता के साथ सफलता आएगी।
सिंह राशि :-
सिंह राशि वालों के आर्थिक क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के हल निकलेगा। संतान के विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। आय के नए स्रोत भी बनेंगे।
तुला राशि :-
तुला राशि वालों को काम के सिलसिले में यात्रा का योग है जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक मन प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नए आइडिया बनेंगे जिससे आय के नए स्रोत खुलेंगे।
कुम्भ राशि :-
कुम्भ राशि वालों के आमदनी के स्रोत में वृद्धि होगी। एक से अधिक आय के स्रोत बनेंगे। व्यापर में बड़ी सफलता का योग बना हुआ है। रुका हुआ या कही फंसा हुआ धन भी प्राप्त होगा।
No Comments